Pages

▼

Tuesday, May 19, 2020

कैलक्यूलेटर





तुम्हें पता है 
आज के जमाने में 
कैलक्यूलेटर का काम 
बहुत बढ़ गया है 
पहले तो ये सिर्फ 
हिसाब किताब में काम 
आते थे 
और समय बचाते थे 
पर अब तो ये लोगों के
रिश्तों को 
कैलकुलेट करने के काम आते हैं 

मिलने से पहले ही दिमाग 
कैलकुलेशन करने लगता है
कौन कितना काम आएगा 
किसे कहाँ कैसे इस्तेमाल 
करना है
कहाँ कितना किसे घटाना है
और कहाँ बढ़ाना
कहाँ गुना किया जा सकता है
और कहाँ विभाजित    
फिर उसी हिसाब से रिश्तों की 
उष्मा तय होती है 

तो बोलो 
है न ये कमाल की चीज़ 

#रेवा

4 comments: