Followers

Showing posts with label m. Show all posts
Showing posts with label m. Show all posts

Wednesday, October 10, 2018

अधूरापन


एक अधूरापन सा 
सदा रहता है दरम्यान.....
चुभती हैं वो सारी बातें 
जो मैंने चाहा पर 
तुम समझ नहीं पाए .....

बस जरुरत की
हर चीज़ देते गए
ये न सोचा की
दिल जरुरत से नहीं
प्यार से भरता है ....


मकां तो दिया
रहने को
पर दिल खाली कर दिया ......


ऐसा नहीं की इन बातों से
मुझे अब फर्क नहीं पड़ता
पर कब तक सिसकती
सुलगती रहूँ
इसलिए
दफ़न कर दिया है इनको
मन की चारदीवारी में
और ऊपर से मुस्कान
बिछा दी है
ताकि कोई
झांक कर पता न कर पाए की
मैं अधूरी हूँ या पूरी.....


रेवा 

Monday, July 30, 2018

बूंदों की पोटली






बूंदों की पोटली में 
बांध कर 
भेजी है मैंने 
प्यार की सौगात....
जब वो बूँद
पड़ेगी तेरे तन पर
तो महसूस होंगे
तुझे
मेरे एहसास......     

       
पर वादा करो
अगली बरसात के
साथ
लौटाओगे मुझे अपने
जज्बात.....


गर न भी मिल पाए 
हम तुम तो क्या 
यूँ ही बरसात के साथ
भेजते रहेंगे एक दूजे को
साथ होने का एहसास.......

#रेवा
#बरसात 

Friday, August 11, 2017

बंटवारा

चलो न आज
मुहब्बत बाँट ले
हम दोनों .....
प्यार तुम्हारे नाम
और तन्हाई 
मेरे नाम कर दें ....
जानती हूँ
नहीं सह सकते तुम
बेरुखी ....
नहीं बहा
सकते आँसू ....
रत जगे
नही होते तुमसे .....    
बिस्तर की सलवटों में
नहीं ढूंढ पाते मेरा अक्स
इसलिए
प्यार तुम्हारे नाम
तन्हाई मेरे नाम ......

रेवा

Tuesday, January 31, 2017

प्यार भरी किताब



लिखा जब भी
मैंने खुद को ........
मेहसूस किया
इस कागज़ ने
तब मुझको ,
लिखे जब
दर्द भरे अल्फ़ाज़
इसके दिल पर ,
तकलीफ़ इसे भी हुई
शब्दों से मिल कर ,
जब  हुई इसकी
मुलाकात
मेरे आँसुओं के साथ

स्याही
ने भी बिखर कर
किया एहसास ,

पर अब बस
बहुत कर लिया
हमने दर्द का सफ़र 

आज से ये वादा है 
एक दूजे के साथ की 
अब हम मिलकर लिखेंगे 
सिर्फ प्यार भरी किताब !!!!



रेवा  

Commen