Followers

Friday, April 17, 2020

अनुवाद



अनुवाद सिर्फ एक 
भाषा का दूसरी भाषा 
में नहीं होता 
अनुवाद उससे भी कहीं इतर 
और वृहद होता है

पक्षियों की चहचाहट
संग उनका फुदकना
उनकी बोली का अनुवाद है

कवियों के लिए 
उनके मौन उनके 
एहसास का अनुवाद है
उनकी कविताएं

हमारे अंतस में घट रही 
घटनाओं, व्यथा घुटन 
खुशी प्रेम का अनुवाद है 
हमारे चेहरे पर आते 
जाते भाव 

किसी से जुड़े बिना ही 
उसके दुःख को महसूस करना 
उसके संकेत का अनुवाद है 

कई बार हम धुँधला सा कोई 
स्वप्न देखते हैं 
पर स्वप्न में क्या घटित हुआ 
ये महसूस कर पाते हैं 
ये हमारे अवचेतन मन का 
अनुवाद है 

और तुमसे बिना मिले 
मिलन का एहसास करना 
ये तुम्हारे प्रेम का अनुवाद है 

#रेवा


8 comments:

  1. सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  2. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शनिवार(१८-०४-२०२०) को 'समय की स्लेट पर ' (चर्चा अंक-३६७५) पर भी होगी
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का
    महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    **
    अनीता सैनी

    ReplyDelete
  3. सही कहा अनुवाद का मतलब अपनेआप में बहुत वृहद है
    बहुत सुन्दर सृजन
    वाह!!!

    ReplyDelete