Followers

Friday, April 8, 2011

दिल मर जाये तो

एहसासों से
भरा दिल ,
पत्थर  हो जाये
तो,
जिस दिल मे
बस प्यार ही प्यार
बसता हो,
वो वीरान हो जाये
तो ,
प्यार करते करते,
प्यार की आस मे
थक जाये
तो ,
खुद से प्रश्न
करते करते,
जवाब ढूंढते ढूंढते
शब्दहीन हो जाये
तो,
आँखों से
प्यार बहते बहते ,
खून बहने
लग जाये
तो ,
शारीर तो
जिंदा हो ,
पर दिल
मर जाये
तो


रेवा
















6 comments:

  1. तो इंसान और जानवर में कोई फर्क ना रहेगा!

    ReplyDelete
  2. रेवा जी हर बार की तरह शानदार प्रस्तुति

    ReplyDelete
  3. Dua kartee hun,dil kabhee na mare!

    ReplyDelete
  4. Bahut hi Sundar rachna... dil ki kasak.... ko bahut umda ahasash diya apne..

    ReplyDelete