Followers

Tuesday, February 26, 2013

सीधी सरल दुनिया



अल्फाजों को तौलना
लफ़्ज़ों से खेलना 
नहीं आता मुझे ,
सीधे तरीके से 
बात सामने रखना
आदत है मेरी   ,
प्यार और सपनों
से भरी मेरी आंखें ,
सादगी मेरा गहना
सरलता श्रृंगार है ,
आडम्बर और दिखावे
से दूर ,
अपनी सीधी सरल
दुनिया है मेरी ,
पर कहाँ अच्छी लगती है
लोगों को ऐसी दुनिया  ,
इसलिए शायद बहुत अकेली रह
गयी /

रेवा












Saturday, February 23, 2013

प्यार या छलावा

पता नहीं ऐसा क्या था उसमे 
कि खिंची चली गयी मैं ,
पता नहीं कब कैसे 
मन मे उतर गया वो ,
ये उसका प्यार था 
या कुछ समय का छलावा 
नहीं जान पाई ,
अपने पुरे मन से 
चाहा था मैंने उसे ,
पर लगता है 
ज़माने की तरह 
बेवफा है वो भी ,
प्यार किया 
प्यार भरी बातें भी की 
पर बाद मे उस प्यार को 
दोस्ती का जामा पहना दिया ,
कितना आसान होता है न 
"दिल को तोड़ कर भी 
न तोडना "


रेवा


Thursday, February 21, 2013

हमारी सार्थकता

कितना अच्छा लगता है न
जब कोई कहता है कि
तुम घर कितना साफ सुथरा
रखती हो ,
बच्चों को तुमने कितने अच्छे
संस्कार दिए हैं ,
तुम कितनी आसानी से
घर का सारा कम कर लेती हो ,
हम खुश हो जाते हैं
इतने खुश
जैसे किसी ने हमे मैडल
दे दिया हो ,
जैसे सार्थक हो गयी हो
हमारी रोज़ की मेहनत ,
पर सवाल यहीं है कि
क्या हमे खुद को साबित
करने की जरूरत है ?

रेवा




Monday, February 18, 2013

प्यार की सजा

इतना टूट कर चाहा तुझे कि
टूटना मेरी किस्मत बन गयी ......

इतना तड्पी तेरे साथ के लिए
कि तडपना मेरी आदत बन गयी ......

इतना सिसकी तेरे दीदार को
कि सिसकना मेरी ज़िन्दगी बन गयी.....

ऐ दिल कभी न कर प्यार किसी से
कि कहीं प्यार मे मरना जरूरत न बन जाये।।

रेवा


Saturday, February 16, 2013

फ़र्ज़

माँ बाप अपने बच्चों को
जब बड़ा और कामयाब
होता देखते हैं,
तो उन्हें लगता है
उनकी सारी मेहनत
सफल हो गयी ,
जितनी भी दुःख तकलीफें
उन्होंने झेली है
वो सब भूल जाते हैं ,
बस अपने बच्चों
को खुश देख कर
खुश हो जाते हैं ,
और उन्हें लगता है
की उनका जीवन सफल
हो गया ,
पर जब यही बच्चे                                  
माँ बाप को मान सम्मान
नहीं देते और उनकी
कोशिशों को
उनके प्यार को
"फ़र्ज़"का नाम दे देते हैं
तो उन्हें
कितनी तकलीफ होती है            
इसका अंदाज़ा शायद
बच्चे कभी नहीं लगा पाते /

रेवा


Tuesday, February 12, 2013

ज़िन्दगी जीने के बहाने

कभी-कभी अनजाने ही
कुछ अनकहे रिश्ते
बन जातें हैं ,
बेगाने भी अपने
बन जाते हैं ,
मीलों की दुरी हो दरमियाँ
पर फ़साने
बन जातें हैं ,
और फिर ये फ़साने
ज़िन्दगी जीने के बहाने बन जातें हैं /

रेवा




Saturday, February 9, 2013

क्या हम स्वार्थी नहीं हैं ?

बचपन से बड़े होने तक
माँ बाप हमारी सारी इच्छायें
हमारे सारे ज़िद
पूरा करते हैं
हमारा ख्याल रखते हैं
हमे काबिल इंसान बनाते हैं ,
और हम क्या करते हैं ?
कुछ नहीं कर पाते ,
शादी के बाद बस
अपना घर ,बच्चे
पति , सास ,ससुर
ननद ,देवर
इन सब मे उलझ कर रह जाते हैं ,
माता पिता को जब हमारी
सबसे ज्यादा जरूरत होती है
हम उनके पास नहीं होते ,
न ही उनकी सेवा कर पाते हैं
न उनका अकेलापन दूर कर पातें हैं ,
तड़प तो बहुत होती है ,
पर अपनी दूसरी ज़िम्मेदारियाँ
आड़े आ जाती हैं ,
बस फ़ोन पर हालचाल पूछ कर
अपनी ज़िम्मेदारी पूरी हो गयी
ऐसा समझ लेते हैं ,
क्या हम स्वार्थी नहीं हैं ?

रेवा