ये आंसू भी कमबख्त
अनचाहे मेहमान की तरह
बरस ही जाते हैं ,
जैसे जैसे दिल
अपनी तकलीफों के
बारे मे सोचता है
ये अपना काम करते रहते हैं ,
सोच भी पता नहीं क्यों
आ ही जाती है ,
अरे तकलीफ तो ज़िन्दगी
का हिस्सा है ,
पर नहीं
हमें लगता है की
हमारी तकलीफ सबसे बड़ी है ,
और हम कभी खुद को
कभी भगवान को कोसते हैं
की मैं ही क्यों ?
पर जब अच्छा होता है तो
कभी नहीं बोलते "मैं ही क्यों "?
पर हम इन सबसे
उपर उठ नहीं पाते ,
शायद इसलिए इन्सान
कहलाते हैं/
रेवा
अनचाहे मेहमान की तरह
बरस ही जाते हैं ,
जैसे जैसे दिल
अपनी तकलीफों के
बारे मे सोचता है
ये अपना काम करते रहते हैं ,
सोच भी पता नहीं क्यों
आ ही जाती है ,
अरे तकलीफ तो ज़िन्दगी
का हिस्सा है ,
पर नहीं
हमें लगता है की
हमारी तकलीफ सबसे बड़ी है ,
और हम कभी खुद को
कभी भगवान को कोसते हैं
की मैं ही क्यों ?
पर जब अच्छा होता है तो
कभी नहीं बोलते "मैं ही क्यों "?
पर हम इन सबसे
उपर उठ नहीं पाते ,
शायद इसलिए इन्सान
कहलाते हैं/
रेवा