मुझे ख़ामोशियों से प्यार हो गया है
क्युकी वोही तेरी जुबान है
और अब मैंने उनसे
बात करना सीख लिया है,
नहीं करुँगी अब कोई
शिकवा शिकायत
तेरी चुप्पी मे अपने लिए
प्यार देखना सीख लिया है ,
बार बार नहीं पूछूँगी
तेरी उदासी का सबब
तेरी आँखों मे छुपी
उदासी पढना जो सीख लिया है ,
नहीं करुँगी अविश्वाश
तुझ पर
तेरे मूक एहसासों को
महसूस करना जो सीख लिया है
रेवा
.jpg)
